उदयपुर। शहर के गोवर्धनविालस क्षेत्र में बुधवार को एक स्पा सेंअर से युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बीते पांच दिनों में इस क्षेत्र में यह दूसरी घटना है।
बताया गया कि क्षेत्र के इम्पीरियल होटल में संचालित स्पा सेंटर में मिला शव मुम्बई में रहने वाली युवती का बताया जा रहा है। सूचना पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बताया गया कि युवती मंगलवार रात को ही इसी स्पा सेंटर में ठहरी थी। बुधवार सुबह जब स्पा सेंटर संचालक वहां आया तो अंदर से दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी युवती ने दरवाजा नहीं खोला तो ताला तोड़कर अंदर जाया गया। अंदर यूुवती का शव पड़ा देख एकबारगी उसके होश उड़ गए। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती हर दिन शराब पीती थी। माना जा रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। हालांकि फिलहाल जांच जारी है।
स्पा सेंटर में मिला युवती का शव
