गांधी ग्राउंड क्रिकेट नेट पर अनुमति बगैर पैसे लेकर प्रेक्टिस करा रहा था निजी कोच

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

शिकायत मिली तो नगर निगम ने लगाया ताला
उदयपुर। शहर के बीच महाराणा भूपाल स्टेडियम के ग्रांधी ग्राउंड में बिना अनुमति के एक क्रिकेट कोच द्वारा खिलाड़ियों से पैसे लेकर प्रेक्टिस कराए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर नगर निगम ने बुधवार को नेट पर ताला जड़कर उसे बंद कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांधी ग्राउंड स्थित क्रिकेट नेट पर कोच रेहान कुरैशी बिना अनुमति से खिलाड़ियों से पैसे लेकर उन्हें कोचिंग दे रहा था। जिसकी शिकायत दो दिन पहले ही निगम प्रशासन को मिली और निगम ने अपने सुरक्षाकर्मी वहां भेजे। शिकायत की पुष्टि होने पर बुधवार को नगर निगम ने क्रिकेट नेट के प्रेक्टिस स्थल पर ताला जड़ दिया। जिकसे चलते अब ना तो निजी कोच वहां कोचिंग दे पाएगा और ना ही खिलाड़ी प्रेक्टिस कर पाएंगे। इस पर खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई कि और उनका कहना है कि उन्हें प्रेक्टिस की छूट दी जानी चाहिए। नगर निगम ने निजी कोच के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय नेट पर ताला जड़कर खिलाड़ियों के प्रति न्याय नहीं किया। इधर, जिला खेल अधिकारी अजीत जैन का कहना है कि उन्होंने निगम प्रशासन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रेक्टिस के लिए क्रिकेट नेट का संचालन अपने स्तर पर करने की बात कही है। उनका कहना है कि यहां क्रिकेट कोच नहीं होने पर वह इसकी सार—संभाल तथा खिलाड़ियों को कोचिंग देने में सक्षम नहीं। हालांकि पता चला है कि पिछले एक दशक से दिलीप भंडारी यहां क्रिकेट कोच के रूप में नियुक्त हैं लेकिन उनसे खेल अधिकारी कार्यालय में बाबू का काम लिया जा रहा है। जिसके चलते वह क्रिकेट की कोचिंग नहीं कराते।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!