उदयपुर संभाग के शिक्षा एवं स्काउट गाइड पदाधिकारियों की संवाद बैठक आज


उदयपुर, 13 दिसंबर। उदयपुर संभाग के समस्त जिलों में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन की गतिविधियों की प्रगति एवं उन्नयन के संबध में मण्डल स्तरीय स्काउट गाइड संवाद कार्यक्रम गुरुवार 14 दिसंबर को शाम 4 बजे मण्डल मुख्यालय सूरजपोल स्थित विवेकानन्द सभागार में आयोजित होगा। इस संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व (आईएएस) सेवानिवृत मुख्य सचिव व वर्तमान स्टेट चीफ कमिष्नर निरंजन आर्य करेंगे।
उदयपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आर्य सभी जिला संगठन आयुक्त स्काउट व गाइड पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर जिले की उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे। इनके साथ राज्य सचिव पी.सी जैन और राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुश्री सुयष लोढा भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में संभाग स्तर के षिक्षा अधिकारी, पदेन स्काउट गाइड अधिकारी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट व गाइड प्रभारी, सहायक जिला कमिष्नर स्काउट गाइड, षिक्षण संस्थाओं के निदेषक, अग्रज स्काउटर, गाइडर, स्थानीय संघों के सचिव, सहायक सचिव, संयुक्त सचिव और स्काउटर्स, गाइडर्स से उनकी क्षेत्र संस्थाओं में स्काउट गाइड संगठन के उन्नयन पर संवाद करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!