भारत के इकलौता शहर, मिला नौंवा स्थान
उदयपुर : दुनिया के पर्यटन शहरों की गिनती की जाए तो उदयपुर का नाम अवश्य शामिल होता है। शहर की ऐतिहासिक विरासत के साथ यहां की मेहनमानबाजी, प्राकृतिक सौन्दर्य इसे विश्व के चुनिंदा शहरों में शुमार करने के लिए मजबूर कर ही देता है। हाल ही अमेरिकन एक्सप्रेस ट्रेवल ने साल 2024 की ट्रेडिंग डेस्टिनेशन्स की सूची जारी की है, जिसमें विश्व के उन 10 शहरों को शुमार किया है, जो पर्यटन की टॉप सूची में है। इसमें भारत का इकलौता शहर उदयपुर को भी शामिल किया गया है। यह ना केवल उदयपुर शहर, बल्कि राजस्थान और देश भारत के लिए गौरव बढ़ाने वाली बात है। पहले नंबर पर आस्ट्रेलिया का ऐडिलेड हिल्स शामिल है।
अमेरिकन एक्सप्रेस ट्रेवल की जारी सूची में उदयपुर के लिए लिखा गया है कि आप विश्व में कहीं भी घूमने जा रहे हैं तो इस शहर को भी चुन सकते हैं। पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना कहती हैं कि यह हमारे लिए गौरव क बात है। यहां के हैरिटेज नजारे, हॉस्पिीटीलिटी और टूर प्लानिंग इतने बेहतर है कि टूरिस्ट यहां आकर्षित होते हैं। कोरोना काल में आई गिरावट के बाद यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक यह आंकड़ा दो लाख को पार कर जाएगा। दिसम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में यहां सर्वाधिक विदेशी पर्यटक आते हैं। क्रिसमस तथा नव वर्ष के स्वागत के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों के चलते यहां की सभी सितारा होटल में पहले ही बुकिंग फुल हो चुकी है।
विश्व के वे शहर जो साल 2024 की ट्रेडिंग डेस्टिनेशन्स की सूची में शामिल
विश्व के प्रमुख दस शहर जिन्हें अमेरिकन एक्सप्रेस ट्रेवल ने साल 2024 की ट्रेडिंग डेस्टिनेशन्स की सूची में शामिल किया गया है, वह निम्न हैं, इनमें भारत का इकलौता शहर उदयपुर नवें नंबर पर है।
1. एडिलेड हिल्स—आस्ट्रेलिया
2. बोड्रम—टर्की
3. निसेको—जापान
4. पोर्तो कर्वो—इटली
5. सेंट किट्स एंड नेविस —कैरेबियन कंट्री
6. सैन मिगेल डि अलांदे —मैक्सिको
7. सांता फे—यूनाइटेड स्टेट
8. सेशेल्स—द्वीप समूह
9. उदयपुर—भारत
10. जेरट—स्विट्जरलैण्ड
उदयपुर विश्व के टॉप ट्रेडिंग डेस्टिनेशन्स की सूची में शामिल
