ट्रेप होने की भनक लगते ही डिलिट कर दी कॉल रिकॉर्डिंग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– मावली थाने के दो कांस्टेबल लाइन हाजिर, खुलेआम खेल रहे थे रिश्वत का खेल
उदयपुर। एनआई एक्ट के मामले में चेक बाउंस मामले में आए वारंट को तामिल नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मावली थाने के 2 कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मावली थाने के 2 कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज जिनका लाइन हाजिर कर दिया गया है। कांस्टेबल राकेश गुर्जर ने 4 हजार रुपए की घूस मांगी और एक हजार रुपए ले लिए। कांस्टेबल इतने शातिर थे कि एसीबी सत्यापन के दौरान उसने परिवादी से सिर्फ इशारों में बात की। खुद के पकड़े जाने का शक होने पर कॉन्स्टेबल हरिओम मीणा ने परिवादी को धमकाया और फोन से रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी। हालांकियह रिकॉर्डिंग परिवादी पहले ही एसीबी को दे चुका था। जिस आधार पर एसीबी ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रशासन ने दोनों कॉन्स्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है। मावली के लोपड़ा निवासी योगेन्द्र पुत्र प्रभुदास वैष्णव के मावली कोर्ट में एनआई एक्ट के 4 केस चल रहे हैं। 29 जून को कॉन्स्टेबल ने योगेन्द्र को थाने पर बुलाया और दो एनआई एक्ट वारंट में तामील करने की एवज में प्रति वारंट के हिसाब से 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह बातचीत योगेन्द्र ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!