सुरों की मंडली ने किया राष्ट्रीय निर्णायक बनने पर भटनागर का अभिनंदन

उदयपुरं आज सुरों की मंडली के सभी साधकों द्वारा अशोका ग्रीन पैलेस में एक भव्य समारोह में आलोक संस्थान के संगीत विभागअध्यक्ष और शहर के युवा और आदर्श संगीतज्ञ श्री मनमोहन भटनागर का उत्तर प्रदेश आगरा में आयोजित में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय समूह गीत प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक बनने पर सम्मान अभिनंदन किया गया जहाँ पूरे देश से चयनित 10 समूह को अपने जज किया और परिणाम दिया। यहाँ उल्लेखनीय है श्री भटनागर विगत नो वर्षाे से उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली दशहरे मेले में भी स्थानीय प्रतिभाओ का उपयुक्त चुन कर बच्चो को अवसर प्रदान कर रहे हें।
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया  कि हमारे मेवाड का नाम मनमोहन भटनागर चहुँ और गोरवान्वित कर रहे हैं और लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में चुनाव हुआ ये हम सभी के लिए गौरव की बात हे। प्रारंभ में संस्थापक  मुकेश माधवानी ने सभी का स्वागत किया। संचालन मोहम्मद अकबर ने किया।
इस अवसर पर सुरों की मंडली के मुकेश माधवानी , गिरीश राजानी ,राकेश  सोमानी, मोहम्मद अकबर, जगदीश सोनी , भानु पुरबिया , वीनू वैष्णव, अनीता, हरि ओम पालीवाल, रजनीश कुमावत, चंद्रप्रकाश, सीताराम  वीरवानी, राहुल माखीजा आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!