समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, फूल माला पहनाकर किया स्वागत
डूंगरपुर। बार एसोसिएशन डूंगरपुर के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ मेहता ने 83 वोट से जीत हासिल की है। सेकेट्री पद पर विकास जांगिड़ ने 26 वोट से जीत दर्ज की। जीत की घोषणा के बाद उसके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई और फूल माला पहनाकर बधाई दी। बार एसोसिएशन डूंगरपुर के चुनावों को लेकर शुक्रवार को सुबह से गहमागहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि सचिव पद पर 2 कैंडिडेट थे। सुबह 9 बजे से बार सभागार में मतदान हुआ। 223 में से 216 वकीलों ने मतदान किया। दोपहर 2 बजे तक मतदान पूरा होने के बाद 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश पटेल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 132 वोट सिद्धार्थ मेहता को मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी बार अध्यक्ष विवेक दीक्षित को 35 और लक्ष्मण कोटेड को 49 वोट मिले। सिद्धार्थ मेहता ने 83 वोट से जीत हासिल की।
सचिव पद पर सूर्यसिंह राठौड़ और विकास जांगिड़ के बीच मुकाबला हुआ। विकास जांगिड़ को 120 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सूर्यसिंह राठौड़ को 94 वोट ही प्राप्त हुए। 2 वोट निरस्त हुए। विकास जांगिड़ 26 वोटों से जीत गए। जीत के बाद समर्थकों और बार एसोसिएशन के वकीलों ने फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। वहीं समर्थक वकीलों की ओर से आतिशबाजी की गई।
अब तक घोषित बार चुनाव परिणाम
लक्ष्मणगढ़: अभिभाषक संघ के शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न एडवोकेट प्यारेलाल मीना बने अध्यक्ष, अभिभाषक समिति के 96 मतदाताओं में से 93 मतदाताओं ने किया मतदान।
दूदू: बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं आने से खाली रहा पद, अध्यक्ष पद पर रामजीलाल शर्मा,महासचिव पद पर प्रहलाद कड़वा निर्विरोध निर्वाचित।
डीडवाना: बार संघ के चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद इकबाल निर्विरोध निर्वाचित हुए डीडवाना बार संघ के अध्यक्ष, जबकि भैरोसिंह शेखावत उपाध्यक्ष और जयप्रकाश बने महासचिव।
देसूरी: बार एसोसिएशन के चुनाव हुए सम्पन्न प्रदीप सिंह सोलंकी 18 वोट से अध्यक्ष पद पर हुए विजय, प्रदीप सिंह सोलंकी को 58 मत मिले और प्रदीप कुमार चैहान को मिले 40 मत, चुनाव अधिकारी शंकर लाल मीणा के नेतृत्व में चुनाव हुए सम्…
करौली: एडवोकेट लक्ष्मीनाथ योगी बने करौली बार एसोसिएशन अध्यक्ष। सीधे मुकाबले में इशाक अहमद को पराजित किया 11 मतों से, लक्ष्मीनाथ को मिले 94 मत,इशाक अहमद को मिले 82 मत और एक मत हुआ निरस्त।
