उदयपुर-नाथद्वारा, 8 दिसम्बर। पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य प्रसिद्ध उद्योगपति परिमल नथवानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के श्री मनोज मोदी ने
श्रीजी प्रभु के भोग की झांकी के दर्शन किए । दर्शन पश्चात श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने महाप्रभु जी की बैठक में उनका फेंटा बांधकर उपरना एवं रजाई ओढ़ाकर व प्रसाद प्रदान कर समाधान किया।
इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल आदि वैष्णव जन उपस्थित थे ।
