फतहनगर। शुक्रवार को सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 45 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में पार्षद विनोद धर्मावत,राजेश चपलोत,एचडीएफसी बैंक ब्रांच मैनेजर कमलेश नागदा,वैभव राही, देवकरण राणावत,शंकरसिंह राणावत,ईश्वर बंजारा आदि का सहयोग रहा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में मठ प्रमुख महेंद्र कुमावत और नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल की अगुवाई में रक्त वीरों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। रक्त देने वाले लोगों को उपरना एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
रक्तदान शिविर में 45 यूनिट हुआ रक्तदान
