बांसवाड़ा, 7 दिसम्बर/गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम में नियमित गायत्री एवं हनुमान यज्ञ के साथ ही विशेष अनुष्ठानों के अन्तर्गत विष्णु पूजा, पुरुष सूक्त एवं विष्णु नामावली तथा श्रीविद्या अनुष्ठान, ललिता सहस्रनामावली से यज्ञार्चन आदि गुरुवार रात सम्पन्न हुए।
इस दौरान् मुख्य साधकों पं. दुर्गादत्त भट्ट, ब्रह्मर्षि पं. हर्षवर्धन व्यास, मण्डल के संरक्षकों डॉ. दिनेश भट्ट, पं. नरहरिकान्त भट्ट, दिलीप सराफ सहित गायत्री मण्डल के उपाध्यक्ष अनिमेष पुरोहित, सचिव पं. विनोद शुक्ला, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट एवं सह सचिव पं. सुभाष भट्ट आदि ने दैनिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के उपरान्त लक्ष्मीनारायण एवं त्रिपुरसुन्दरी कामेश्वरी की आरती उतारी।
इससे पूर्व युवा साधक पं. जय रणा के आचार्यत्व में विनायक स्तवन, भैरव पूजा, हनुमान अर्चन, गायत्री एवं हनुमान यज्ञ, श्रीसूक्त, रूद्रसूक्त से हवन, पीताम्बरा एवं श्रीयंत्रों का अर्चन, पारद शिवलिंग पूजन आदि अनुष्ठान हुए।
इन अनुष्ठानों में पं. मनोहर जोशी, पं. मधुसूदन व्यास, पं. राजेन्द्र चौबीसा, पं. पं. गिरीश जोशी, पं. किशोर पाठक, पीताम्बरा आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट आदि ने हिस्सा लिया और विधिविधान के साथ पूजाविधि सम्पन्न की।
पीताम्बरा एवं श्रीविद्या साधक डॉ. दिनेश भट्ट ने ललितासहस्रनामावली से यज्ञ करवाया। आरती के उपरान्त श्रीमन्नारायण संकीर्तन से यज्ञकुण्ड की परिक्रमा की गई।
