निःशुल्क पोशाक पाकर खिले बच्चों के चेहरे

फतहनगर। गुरुवार को ग्राम पंचायत चंगेड़ी के सात सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बालक-बालिकाओं को पोशाक वितरित की गई।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में गांव के मौतबीर चंपालाल जाट,पं.कमलाशंकर दाधीच, ओमशंकर द्विवेदी, मोहनलाल लोहार,मोहनलाल जाट,सेवानिवृत शिक्षक गणेशलाल जाट, परसराम लोहार,प्रकाश कोठारी तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार के कर कमलों से बालक-बालिकाओं को राज्य सरकार की योजनानुसार निःशुल्क पोशाक वितरण किया गया। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय चंगेड़ी,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधालिया,राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीकाखेड़ा,राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंाडावास,राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग आदि विद्यालयों के बच्चों को भी निःशुल्क पोशाक वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पोशाक वितरण प्रभारी भंवर लाल तेली ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!