उदयपुर। पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी हवेली में गुरुवार को मेघालय के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान ने प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग की झांकी के दर्शन किए। दर्शन पश्चात श्री महाप्रभु जी की बैठक में मंदिर परंपरानुसार श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी श्री अनिल सनाढ्य ने उनका फेंटा बांधकर उपरना एवं रजाई ओढाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रभु श्रीनाथजी की झांकी के दर्शन कर अपनी अनुभूति व्यक्त की एवं उन्होंने पुनः श्रीजी प्रभु के दर्शन करने आने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास, तिलकायत श्री के सचिव श्री लीलाधर पुरोहित एवं मंदिर मंडल के सीईओ श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने उनकी अगवानी की।
मेघालय के महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान ने किये श्रीजी प्रभु के राजभोग के दर्शन
