बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव 8 दिसम्बर को

उदयपुर। उदयपुर में बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2024 के चुनाव को लेकर बुधवार को बार सभागार में प्रत्याशियों को आमने सामने कार्यक्रम में मची हुडदंग हुई। प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष किये और सभी ने महिला अधिकारियों के लिए कार्यकरने का अपना लक्ष्य बताया। वहीं एक मात्र महिला अधिवक्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
राजस्थान में पहली बार पूरे प्रदेश में एक साथ सभी बार एसोसिएशन में चुनाव आयोजित किये जा रहे है। आठ दिसम्बर को होने वाले चुनाव के पूर्व बार सभागार में निवर्तमान बार कार्यकारिणी द्वारा प्रत्याशियों का आमने सामने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्वतमान अध्यक्ष राकेश मोगरा ने बताया कि उन्हेांने अपने कार्यकाल में अधिवक्ता के हितों के लिए कई कार्य किये है। लम्बे से समय से चैम्बर्स निर्माण की जो मांग थी उसकी नींव रखी है मौका मिला तो इस कार्यकाल में चैम्बर का निर्माण यूडीए व एमएलए से फण्ड लाकर करवाएंगे ताकि अधिवक्तों को देखने की व्यवस्था मिल सके। इसके अलावा बलीचा में क्लब हाऊस की प्रक्रिया यूडीए में पूरी हो चुकी है। केवल बार के नाम आवंटन जारी किया जाना है। वहीं पूर्व अध्यक्ष भरत जोशी ने कहा कि वह महिला अधिवक्ता के लिए कॉमल रूम, डीजे के मकान में पाकिंर्ग के व्यवस्था व वकील के हितों के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल पर भी कटाक्ष किये। दोनों ने एक दूसरे पर शब्देां के तीन चलाए इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राव एवं पूर्व महासचिव मनीष शर्मा ने शांत किया। भरत जोशी से महिला अधिवक्ता ने पूछा की महिला अधिवक्ता के हितों के बात करते है जब मेरे पर आपके कार्यकाल के दौरान झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया तब आपने साथ क्यों नहीं दिया? वहीं अध्यक्ष पद के दावेदार विवेक व्यास ने कहा कि अधिवक्ता को समाज में निर्भय रहकर व्यवसाय की गरीमा को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अपने जूनियरक ो स्थानीय फण्ड के रूप में आर्थिक सहयोग करे जिससे उनकी इस पेश में निरन्तरता बनी रहेगी। महिला कॉमन रूप व पुलिस थानों में अधिवक्ताओं को सम्मान मिले इस पर भी जोर दिया। वहीं चन्द्रभान ङ्क्षसह ने कहा कि पूर्व में इन प्रत्याशियों को अध्यक्ष पद को मौका दिया जा चुका है लेकिन कोई काम नहीं हुआ। नए को मौका दे तो वह टारगेट को पूरा करेग व निश्चित रूप से हाईकोर्ट बैंच लेकर आएंगे व महिलाओं के लिए कॉमन रूप व बार अधिवक्ताओं के चैम्बर कराएंगे।
महासचिव पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में 691 महिला अधिवक्ता मतदाता है ऐसे में महिला अधिवक्ता के सम्मान को बनाए रखने व उनकी समस्या के समाधन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं महासचिव प्रत्याशी स्वाती रॉर्बट ने भी विचार व्यक्त किये।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!