उदयपुर : विधानसभा चुनाव में जिले की गोगुंदा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मांगीलाल गरासिया की हार से मायूस होकर विषाक्त खाने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता धनाराम गरासिया ने मंगलवार को उदयपुर के एमबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मतगणना की समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मांगीलाल गरासिया की हार के बेकरिया क्षेत्र के शिवड़िया गांव के कांग्रेस कार्यकर्ता धनाराम गरासिया ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया था। यह बात उसने किराणे की दुकान पर जाकर बताई थी। जिसके बाद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. गरासिया ने शोक जताया है और वह उसके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने भी पहुंचे।
पार्टी प्रत्याशी की हार से मायूस होकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने खा लिया था विषाक्त, अस्पताल में तोड़ा दम
