फतहनगर। मावली तहसील क्षेत्र के पंचायत मुख्यालयों स्थित पीईईओ स्कूलों में शुक्रवार को निपुण मेलों का आयोजन कर बच्चों को आनन्ददायी शिक्षा से रूबरू करवाने का प्रयास किया गया। बच्चों का ज्ञानवर्द्धन करवाने के लिए नवीन तकनीक आधारित प्रस्तुतियां शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रस्तुत की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मेलों का अवलोकन किया तथा उसकी आॅन लाइन रिपोर्ट गूगल शीट पर प्रेषित की एवं बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इन गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को पारितोषिक भी प्रदान किए गए।
चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीईईओ अधीनस्थ बालिका उ.प्रा.वि.चंगेड़ी, राजपुरा,बीकाखेड़ा,दूधालिया,भांडावास,डांग एवं पीईईओ स्कूल के 69 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। विभाग से मेले के निरीक्षण के लिए आर.पी.सोहनलाल बुनकर पहुंचे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य माधवलाल गाडरी ने की जबकि संचालन नीलम राव ने किया। श्रीमती संतोष स्वामी,कर्णसिंह राणावत,जगदीशसिंह राव,विमल कुमार यादव एवं भगवती जाट ने निर्णायक की भूमिका अदा की। गणेशलाल सालवी ने मेले की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
फलीचड़ा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य लाड़ कंवर ने की जबकि विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु,योगेश कुमार जैन,घनश्याम मेघवाल, शमशुदीन,बाबुलाल पारीक आदि थे। वक्ताओं ने मेले को लेकर बच्चों को जानकारी प्रदान की। इस मेले में पीईईओ अधीनस्थ विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया तथा विभिन्न प्रकार की स्टाॅल लगायी। आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
फतहनगर के रा.उ.मा.वि. में आयोजित मेले में पांच विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया तथा पांच गतिविधियों का आयोजन किया गया। आर.पी.सोहनलाल बुनकर ने मेले का निरीक्षण किया। मेले का संचालन उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानों ने किया।
