भीलवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर उदयपुर में पिस्टल सहित गिरफ्तार

उदयपुर, 30 नवम्बर(ब्यूरो): शहर की सवीना थाना पुलिस ने भीलवाड़ा के हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके एक और साथी को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवीना थाना पुलिस ने मंगरोप भीलवाड़ा निवासी श्रीराम उर्फ रवि उर्फ किंगसा और उसके साथी खातीखेड़ा निवासी सोनू सिंह उर्फ सुखा पुत्र भैरूसिंह गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने श्रीराम से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक गुप्ती तथा एक खटकेदार चाकू जब्त किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3—25, 5—25 तथा 4—25 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया कि दोनों ही अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में फायरिंग, लूट, अपहरण सहित एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!