उदयपुर में दिनदहाड़े होटल कारोबारी पर फायरिंग, एक गोली जांघ में लगी 

हमलावरों को तलाश रही पुलिस
उदयपुर : शहर के गुलाब बाग स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी मच गईं। एक बाइक से आए दो युवकों ने एक होटल कारोबारी पर फायरिंग की। दो बार किए फायर में वह पहले फायर से बच गया लेकिन दूसरी गोली उसकी जांघ में जा लगी। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल होटल कारोबारी को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस घटना के बाद फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल तथा आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर, होटल कारोबारी के एडवोकेट पिता का कहना है कि तीन महीने पहले एक हिस्ट्रीशीटर ने उनसे मारपीट भी की थी।
घटना बुधवार दोपहर 3 बजे शहर के सूरजपोल क्षेत्र में गुलाबबाग रोड पर हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए, बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूरजपेल थानाधिकारी दलपतसिंह राठौड़ ने बताया कि होटल कारोबारी 28 वर्षीय विवेक सेन स्कूटी से होटल की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बाइक से दो बदमाश वहां आए। वह किसी बात को लेकर होटल कारोबारी से उलझे तथा इसके बाद बाइक पर पीछे बेठे बदमाश ने विवेक पर फायरिंग कर दी। विवेक सड़क किनारे दीवार के पीछे भागा। पहली गोली से वह बच गया लेकिन दूसरी गोली उसकी जांध में जा लगी। फायरिंग के बाद बदमाश फराार हो गए।
पिता ने बताई विवाद की कहानी
इधर, होटल कारोबारी के पिता भरत सेन ने बताया कि उनका बेटे की किसी तरह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह होटल के साथ इवेंट मैनेजमेंट का काम भी करता है। तीन महीने पहले उनकी हिस्ट्रीशीटर नवरत्न सिंह उर्फ स्टेान से झगड़ा हुआ था। जिसने उनसे से 11 हजार रुपए उधार लिए थे। जब वह उधार की रकम लेने उसके पास गए तो उसने उनसे मारपीट की थी। जिस पर उसने हाथीपोल थाने में मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने स्टोन को पाबंद किया था। जिसके बाद वह तीन नहीं से दिखाई भी नहीं दिया। फायरिंग के मामले में स्टोन का हाथ है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को स्टोन नहीं मिला है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!