असम महामहिम के सानिध्य में मार्बल एसोसिएशन द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन की ओर से असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के सानिध्य में एसोसिएशन परिसर में दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया।
एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से राज्यपाल कटारिया का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राज्यपाल ने उदयपुर मार्बल मंडी के विकास व समस्याओं को दूर करने एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया।
राज्यपाल ने मार्बल व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन मूल्यों को उच्च बनाने की आवश्यकता हैं सभी उपस्थित व्यापारियों को नैतिकता के साथ व्यापार करने की सलाह देते हुए कहा कि हम अपने क्षेत्र के इस मार्बल की पहचान और अधिक बढ़ाए ताकि यहाँ रोजगार से जुड़े लोगो व क्षेत्र का विकास हो सकें। इसमें नई युवा पीढ़ी को भी व्यापार करने हेतु प्रोत्साहित करना होगा, साथ ही यह भी कहा की हमें वोकल फॉर लोकल पर अधिक जोर देना होगा तभी राष्ट्र का उत्थान होगा।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के सलाहकार सदस्य नितुल चंडालिया, वरिष्ठ सदस्य अतुल चंडालिया, श्रीमती अनीता कटारिया, श्रीमती राजबाला चंडालिया, पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर, सचिव रमेश जैन, सह सचिव पिंटू प्रजापत, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन, मार्बल एसोसिएशन के व्यापारी एवं अन्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!