सबसे ताकतवर रॉकेट की लॉन्चिंग आज

स्टारशिप लॉन्च करेंगे मस्क, पिछली बार विस्फोट हो गया था
लाइव राजस्थान, ब्यूरो। स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल का दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार शनिवार शाम 6.30 बजे करेंगे। पहले इसे 17 नवंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ग्रिड फिन में आई खराबी के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया।  ग्रिड फिन रॉकेट बूस्टर को पृथ्वी पर वापस आने में मदद करते हैं। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली स्टारशिप कहा जाता है। यह मिशन 1.30 घंटे का होगा। लाइव स्ट्रीमिंग 30 मिनट पहले यानी 6.30 बजे से शुरू होगी। स्टारशिप को स्पेस में ले जाया जाएगा, फिर पृथ्वी पर वापस लाकर पानी पर लैंड कराया जाएगा। यह एक रीयूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है। इसके जरिए इंसान मंगल ग्रह पर जाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!