नागौर में मोदी बोले- मुख्यमंत्री का जादू उनके बेटे पर भी नहीं चल पा रहा

पायलट-गहलोत के हाथ मिलने की सेंचुरी
लाइव राजस्थान. नागौर। पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में चुनावी अभियान पर हैं। मोदी ने जाट समाज के लोक देवता तेजाजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे नागौर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी नागौर में भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा सहित जिले की 10 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने नागौर आए हैं। मोदी ने कहा कि मारवाड़ का फैसला साफ है कि कांग्रेस को हटाना है। जैसे दीपावली पर कोने-कोने से घर की सफाई करते हैं, वैसे ही इस चुनाव में कांग्रेस की कोने-कोने से सफाई करनी है।
गहलोत ने स्वीकार किया कि विधायकों ने काम नहीं किया
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं किया। भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी। सामान्य आदमी की जान सुरक्षित नहीं, बहन-बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। कहते हैं कि दिन में एक बार जुबान पर सरस्वती आ जाती है तो सच निकल जाता है। अभी-अभी जादूगर मुख्यमंत्री के साथ ऐसा ही हुआ। यहां के मुख्यमंत्री ने खुद जनसभा में स्वीकार किया कि उनके उम्मीदवारों, विधायकों ने कोई काम नहीं किया। क्योंकि वे यहां अपनी कुर्सी बचाने में जुटे रहे। अपने में खोया कांग्रेसी आपके लिए क्या करेगा।
दिल्ली दरबार और सीएम एक-दूसरे से निपटने में बिजी रहे
दिल्ली दरबार अपने ही सीएम की कुर्सी लूटने में बहुत बिजी था, सीएम उनसे निपटने में बिजी। इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया था। चुनाव के समय ये लोग बेमन से साथ-साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। मैं एक परिवार को जानता हूं। एक मैडम ने परिचितों को कार्ड छापकर निमंत्रण भेजा। आप जरूर आइए।
हाथ मिलाने की सेंचुरी हो गई
बेमन से मुख्यमंत्री और सीएम का इंतजार कर रहे नेता की हाथ मिलाने की सेंचुरी हो गई। दिल्ली से लोग आते हैं, बेमन से हाथ मिलवाते हैं। आज भी उनके मन में खटास है।
गहलोत का जादू बेटे पर भी नहीं चल रहा
पिछले कई महीनों से राजस्थान की लाल डायरी की बड़ी चर्चा है। लाल डायरी में कांग्रेस के अपने नेता ने कांग्रेस के कुशासन की कथा को पूरे विस्तार से लिखा है। तभी तो मुख्यमंत्री का अपना बेटा ये लिखकर देने को तैयार है कि पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली। अरे गहलोतजी, आपका जादू, आपके बेटे पर भी नहीं चल रहा है क्या?

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!