फतहनगर। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को उपखण्ड कार्यालय से उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।स्वीप दल सदस्य सुरेश कुमार देशबंधु के अनुसार रेली में शामिल कर्मचारी नारे लगाते हुए मुख्य चैराहे पर पहुंचे जहां पर मानव श्रृंखला बनाई गयी। कार्मिकों ने – सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो। मारो केनो वोट देनो, घर-घर जाकर कहना है, वोट देवा जानो है आदि नारों के जरिए मतदाताओं को बताया कि मतदान करना हमारा अधिकार है। अपील पत्र के अनुसार 18 वर्ष आयु हो चुकी है वे अपना मत स्व विवेक से निर्णय कर सरकार चुनते हैं। आम जन से अनुरोध किया कि 25 नवंबर को अपने बूथ पर स्वयं एवं परिवार के सदस्यों,मित्रों के साथ पहुंचकर चुनाव में मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र चैधरी, स्वीप सदस्य देवी काठाथा, बालकृष्ण दाधीच,बाबरलाल गमेती, योगेश आमेटा, दिनेशसिंह, अरविंद सिंह राव, ओमप्रकाश गाडरी,सहायक विकास अधिकारी मांगीलाल गमेती, हरिसिंह राव, संजय मून्दड़ा, कैलाश चंद्र सुथार,जेईएन धर्मेंद्र मीणा, अशोक धाकड़, आंगनबाड़ी कर्मचारी रंजन झाला, रेखा देवड़ा, जयप्रकाश त्रिपाठी,दिनेश वीरवाल, प्रवीण जैन, रमेश चंद्र शर्मा,हरिसिंह महादेव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
मावली विधानसभा में 10 दिव्यांग व 79 बुजुर्गों ने डाले वोट….
मतदान से ऐन पहले एक बुजुर्ग की मौत
फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को 10 दिव्यांग व 76 बुजुर्गों सहित कुल 86 अक्षम मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान दलों ने मतदान करवाया।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी व होम वोटिंग प्रभारी सवाईलाल रैगर ने बताया कि होम वोटिंग के पांचवे दिन के लिए आवंटित 80 वर्ष से ऊपर के कुल 79 मतों में से एक बुजुर्ग की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई जबकि एक बुजुर्ग की धौला का धनेरिया में मतदान से एन पहले ही शनिवार सुबह मृत्यु हो गई। वंही 10 दिव्यांगों में से सभी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 80 वर्ष से ऊपर के 79 में से 52 महिला व 27 पुरूष मतदाताओं में से 2 पुरुष मतदाताओं की मृत्यु हो गई जबकि 1 महिला मतदाता का मत शेष है जो दूसरे चरण में अपना मतदान करेंगे।
इससे पूर्व शुक्रवार को कुल 76 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें 11 दिव्यांगों थे वंही 67 में से 2 बुजुर्ग की मृत्यु हो जाने से 65 ने मतदान किया। सभी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने उन्हें भी मतदान का लाभ दिलवाने के लिए चुनाव आयोग की प्रशंसा की।
