पीताम्बरा आश्रम में दत्त साधना एवं गायत्री यज्ञ अनुष्ठान

बांसवाड़ा, 16 नवम्बर/गायत्री मण्डल के तत्वावधान में पीताम्बरा आश्रम स्थित हनुमत्पीठ परिसर में गुरुवार शाम गायत्री एवं दत्तात्रेय यज्ञ गायत्री मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में हुआ।

इसमें नियमित गायत्री यज्ञ में आहुतियां देने के साथ ही भगवान दत्तात्रेय का स्मरण-पूजन करते हुए दत्त उपासना मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया। यज्ञ में पूर्णाहुति मुख्य साधक श्री ईश्वर जोशी ‘पहलवान’ ने दी। इस अवसर पर मण्डल के सचिव पं. विनोद शुक्ला, पं. मधुसूदन व्यास, कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट आदि साधकों ने हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना के साथ ही हवन में आहुतियां समर्पित कीं।

इसके साथ ही नियमित क्रम के अनुसार हनुमान पूजा, मारुति यज्ञ एवं हनुमान चालीसा के पाठ भी हुए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!