उदयपुर शहर व गोगुन्दा विधानसभा संबंधी

शिकायत के लिए पर्यवेक्षक से कर सकेंगे सम्पर्क
उदयपुर, 14 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए उदयपुर जिले में उदयपुर शहर व गोगुन्दा विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अमृत त्रिपाठी सर्किट हाउस में प्रवासरत है। पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को चुनाव आचार संहिता के संबंध में कोई आपत्ति या शिकायत हो तो उदयपुर शहर विधानसभा के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक एवं गोगुंदा विधानसभा के लिए शाम 5 से 6 बजे तक सर्किट हाउस में सम्पर्क कर सकते है। वहीं दूरभाष नंबर 0294-2949562 एवं मोबाइल नंबर 9024379954 पर सम्पर्क कर शिकायत का निवारण करवा सकते है।

गृह रक्षा स्वयं सेवकों की सम्पर्क सभा 15 से
उदयपुर, 14 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर की ओर से माह नवंबर 2023 की सम्पर्क सभा का आयोजन 15 से 17 नवंबर तक निर्धारित किया गया है। समादेष्टा प्रणय जसोरिया ने बताया कि सम्पर्क सभा में सभी ऑनरोल सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य है एवं सम्पर्क सभा में सभी सदस्यों को अपने-अपने नॉमिनी का फोटो व नवीनतम चिरंजीवी योजना का प्रमाण-पत्र लाना होगा। इसके लिए समस्त ऑनरोल होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को होम गार्ड एक्ट 1963 की धारा 4 के तहत पाबन्द किया गया है। जसोरिया ने बताया कि सम्पर्क सभा में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने व उच्च कोटी के टर्नआउट के साथ चुनाव सम्पन्न करवाने के आवश्यक दिशा-निर्देश में प्रदान किए जाएंगे।

डाक मत पत्र वितरण 16 से
उदयपुर, 14 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत 16 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण में समस्त मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण स्थल पर डाक मत पत्र दिया जाएगा, जिसे तुरंत वहीं बने पोस्टल बेलेट फेसिलेशन सेंटर पर ही मतदान करना है। कार्मिक प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ. मजहर हुसैन ने बताया कि इसके लिए कार्मिक को ईपिक कार्ड या चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!