उदयपुर वासियों को दी दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जिला कलक्टर रहे सिटी राउण्ड पर
दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर की व्यवस्थाओं की लिया जायजा
उदयपुर, 11 नवंबर। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल शहर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने शहरभर में की गई आकर्षक सजावट के साथ ट्राफिक व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उदयपुरवासियों को सुख समृद्धि और रोशनी के प्रतीक दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामानाएं दी।
रोशनी में नहाए शहर का अवलोकन करने कलक्टर पोसवाल, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी सहित पूरी टीम के साथ हाथीपोल से पैदल भ्रमण पर निकले। कलक्टर ने घंटाघर, जगदीश चौक, महालक्ष्मी मंदिर होते हुए रंगनिवास चौकी तक भ्रमण किया और सूरजपोल, देहलीगेट, बापूबाजार, यूडीए पुलिया, फतहपुरा चौराहा, फतहसागर रानी रोड़ आरके सर्किल अवलोकन कर जिला प्रशासन की ओर से लेकसिटी के सौंदर्य को चार चांद लगाने के लिए की गई आकर्षक सजावट और रोशनी की सराहना की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन किये और आरके सर्कल पर श्रीनाथ टेंट डेकोरेशन की ओर से सजाए गये स्वागत द्वार पर भगवान गणपति की आरती की। इस विजिट में यूडीए सचिव राजेश जोशी, चीफ फायर ऑफिसर नगर निगम बाबूलाल चौधरी सहित नगर निगम और यूडीए के अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
व्यापारियों ने किया स्वागत, जिला कलक्टर ने की तारीफ
सिटी विजिट के दौरान कलक्टर ने टेंट व्यवसाइयों द्वारा जगह-जगह आकर्षक सजावट के साथ लगाए गए स्वागत द्वार का भी अवलोकन किया और टेंट व्यवसाइयों और व्यापारियों के साथ आमजन द्वारा झीलों की नगरी को सजाने-संवारने के लिए किये गये विशेष प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर व्यापारियों ने जिला कलक्टर पोसवाल की इस पहल की मुक्तकंठ के सराहना करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने सभी के साथ पर्यटन नगरी उदयपुर को और सुन्दर बनाने का संकल्प दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी व्यवसायियों व शहरवासियों से की गई आकर्षक सजावट के दौरान लेकसिटी के सौंदर्य एवं यहां की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का भी आह्वान किया है। वहीं यह भी आह्वान किया है विविध आयोजन के दौरान कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग दें। आमजन या आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और हर व्यक्ति शहर के सौंदर्य को निहारता हुआ सुगम आवागमन के बीच अपने गंतव्य को पहुंचे।
जगह-जगह मतदान अवश्य करने का संदेश
जिला प्रशासन की ओर से शहर भर में की गई आकर्षक सजावट के दौरान विभिन्न स्वागत द्वार, प्रतिष्ठानों एवं जगह-जगह पर मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया गया है। जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) के निर्देशन में जारी स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए यह प्रयास किया गया है। इन मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत ‘‘ईवीएम से देंगे वोट कहते है डंके की चोट, आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं, 25 नवंबर 2023 को मतदान अवश्य करें आदि स्लोगन एवं नारों के माध्यम में हर मतदाता को लोकतंत्र के प्रति अपना दायित्व अवश्य निभाने के लिए प्रेरित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!