भीलवाड़ा। राजस्थान के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में रूठे कुछ पदाधिकारियों से बंद कमरे में वार्ता कर मनाने का प्रयास किया। मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्थान भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम सभी जिलों में जा रहे हैं । पार्टी के जो कार्यकर्ता , पदाधिकारी नाराज है उनसे बातचीत करके मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं । हमें उम्मीद है कि कार्यकर्ता मान जाएंगे।
विचार परिवार का कोई प्रत्याशी नहीं , ना किसी को समर्थन
भीलवाड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतरने और विचार परिवार द्वारा समर्थन दिए जाने की बात पर जोशी ने कहा कि जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है वह निर्दलीय है । विचार परिवार का निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन नहीं है । विचार परिवार का कोई प्रत्याशी नहीं है । उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के फॉर्म में जाकर काम करें अगर कोई ऐसा नहीं करता है और कमल या के खिलाफ लड़ता है तो वह विरोधी है। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्ष से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो मेहनत कार्यकर्ताओं ने की है उसकी परीक्षा की घड़ी आ गई है।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और गजेंद्र सिंह पहुंचे भीलवाड़ा , बंद कमरे में रूठो को मनाया
