हर समाज की समस्याओं का समाधान निकाला जायेगाःताराचद जैन

सिंधी समाज ने अभिनंदन कर जीत का विश्वास दिलाया
उदयपुर। उदयपुर शहर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने आज मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड़ से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपना प्रचार अभियान प्रारम्भ किया।
शुरूआत अशोकनगर स्थित नाकोड़ा पार्श्वनाथ ज्योतिष कार्यालय जा कर वहंा नाकोड़़ा भैरव की आरती कार्यक्रम में शामिल हो कर नाकोड़ा भैरव से आशीर्वाद लिया। नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के कांतिलाल जैन ने जीत का आशीर्वाद दिया।
इसके पश्चात तारांचद जैन प्रतापनगर पंहुचे,सिंधी समाज के पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जैन ने सिंधी समाज से कहा कि वे सिंधी समाज सहित शहर के हर समाज की समस्याओं का समाधान निकालने के लिये हर समय तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस समस्याओं की जड़ है जिसे वे हर हाल में मिटानें के लिये तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी, पूर्व पार्षद खानचंद सिंधी, सिंधी पंचायत प्रतापनगर के अध्यक्ष उमेश मनवानी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व समाजजन मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में ताराचंद जैन को जीत का विश्वास दिलाया।
इसके बाद में बड़ाला क्लासेस पंहुचे जहंा उन्होंने युवाओं से मतदान में हर हालत में भाग लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की नींव है। जिन्हें आगे आ कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े हो कर देश के गौरव को ओर आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर बडाला क्लासेस के सरंक्षक एवं शिक्षाविद हिम्मत सिंह बडाला एवं राहुल बडाला मौजूद थे। जैन ने युवाओं से चुनाव में अपना समर्थन मांगा। वंहा सभी ने जय भाजपा तय भाजपा का नारा दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!