नाथद्वारा/राजसमंद/उदयपुर। नाथद्वारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी विष्वराजसिंह मेवाड़ ने षनिवार को षहर में जनसंपर्क किया। षहर के यादव मौहल्ला, सुखाडिया नगर, आदर्ष नगर और बिच्छु मंगरी में जनसंपर्क कर अपने समर्थन में वोट मांगे और प्रदेष में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह आयोजित जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं में विश्व राजसिंह ने कहा कि मेरे राजनीति में आने का एकमात्र उद्देश्य जनसेवा भावना रही है।
भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह बोले कि आप सभी देख रहे है कि आज राजनीति का स्तर किस प्रकार से गिरता जा रहा है। वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने केवल लोक लुभावने वादे किए है, जबकि प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार और अपराधों पर कांग्रेस सरकार चुप्पी बांधे बैठी है। लगातार पेपर लीक और भ्रष्टाचार से आज हमारे युवाओं का भविष्य अधर में लटका पडा है।
महिमा कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार बेलगाम हो गया है। समय आ गया है कि हम लोकतंत्र के अधिकारों का सही प्रयोग करें और प्रदेश में भाजपा की अनुशासन वाली सरकार लाए। जनसंपर्क के दौरान महिमा कुमारी ने हर वर्ग के लोगों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। महिमा कुमारी ने क्षेत्र की महिलाओं से मिलकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का समर्थन मांगा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं महिमा कुमारी को देखने के लिए बडी संख्या में उमड़ी और आगामी विधानसभा में पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।
भाजपा उम्मीदवार विष्वराजसिंह सुबह 9 बजे सुखाडिया नगर स्थित श्रीमाली समाज की हवेली में पहुंचे, जहां धनतेरस के ष्षुभ अवसर पर श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में दर्षन किया। इस दौरान श्रीमाली समाज के सदस्यों सहित अन्य ने उपरणा ओढाकर भाजपा उम्मीदवार का स्वागत किया। इसके बाद विष्वराजसिंह मेवाड़ होली मंगरा स्थित षंभूलाल जैन, करण जैन, कुंदन जैन की माताजी के अस्वस्थ होने पर उनके घर मिलने के लिए पहुंचे, जहां उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह पुष्टिमार्ग की द्वितीय पीठ के पीठाधीश्वर से मिलने पहुंचे। उन्होंने युगल स्वरूप श्री विट्ठलनाथजी के दर्शन किये। उन्होंने पीठाधीश्वर कल्याण राय महाराज और उनके पुत्र हरिराय बाबा से मुलाकात कर चर्चा की।
