बेणेश्वर मेले से खरीदी नकली पिस्तौल, रील बनाकर की अपलोड 2 लड़किया गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर। सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना दो युवतियों को भारी पड़ गया। जानकारी मिलने पर दोनों को चौरासी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी अमृतलाल मीणा ने बताया कि इन दोनों ने बाइक पर बैठकर पिस्टल के साथ अपने फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। बाइक के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाने के बाद इन युवतियों के बारे में पड़ताल की। इसके बाद जानकारी मिली कि गत वर्ष राउमावि गंधवा में गंधवा निवासी करिश्मा पुत्री अर्जुन बलात व गंधवा फला आकलिया निवासी भावना पुत्री हरीशचंद्र रंगोत ने यह फोटो पोस्ट की थी। पुलिस पूछताछ में भावना ने बताया कि छात्रवृति के मिले 2200 रुपए से बेणेश्वर मेले में नकली पिस्टल खरीदी थी। इसके बाद बाइक पर बैठकर फोटो खींची। लोगों में भय उत्पन्न करने पर दोनों को शातिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!