फतहनगर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर की अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता के अन्तर्गत विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय द्वारा फुटबाॅल प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) का आयोजन किया गया। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर की छात्रा वर्ग फुटबाॅल की टीम इसमें उपविजेता रही। प्राचार्य डाॅ.ललित कुमावत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि टीम मैनेजर डाॅ.शारदा जोशी एवं शारीरिक शिक्षक महेश चन्द्र जाट द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। उपविजेता टीम की सभी खिलाड़ी बालिकाओं का स्वागत किया गया।
काॅलेज छात्राओं की फुटबाॅल प्रतियोगिता में फतहनगर रही उप विजेता
