राजसमंद : राजीविका कार्मिकों ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

शत-प्रतिशत मतदान का भी किया आह्वान
राजसमंद 31 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के कार्मिकों ने जिला कलक्टर श्री नीलाभ सक्सेना के नेतृत्व एवं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा के निर्देशन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अजमेरा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता, उनके द्वारा राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय एकता के संबंध में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए। साथ ही विधानसभा आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए आव्हान किया। बैठक के पश्चात् सभी ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने एवं देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करते हुए शपथ ली।

इस अवसर पर जिला प्रबंधक कालूराम हींगड़, भेरूलाल बुनकर, मंजू चौहान, कमल मारू, मुकेश नवल, अजय माली, जिला लेखाकार हेमन्त छीपा, केशियर रवि शंकर तिवाड़ी, वाईपी. श्रेया हाजरा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!