काॅलेज विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए उकेरी भावनाएं

फतहनगर। शनिवार को नगर के महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.ललित कुमावत ने की। प्राणीशास्त्र विभाग के सहआचार्य बद्रीलाल जाट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें रोहित जीनगर-(प्रथम वर्ष)-प्रथम स्थान पर,सुश्री नयना यादव(तृतीय वर्ष) और पियुष तोमर (प्रथम वर्ष) द्वितीय स्थान पर रहे जबकि नकिब अख्तर (तृतीय वर्ष)-तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायकगण के तौर पर देवेन्द्रसिंह राठौड़, राहुल मेनारिया,युगल किशोर शर्मा रहे। सभी संकाय सदस्यों ने उपस्थित रह कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!