अलंकार ज्वलैर्स पर नया ब्राइडल कलेक्शन लॅान्च,हर खरीद पर उपहार भी

उदयपुर। अलंकार ज्वैलर्स पर आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए नये ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया गया।
अलंकर ज्वैलर्स के निदेशक मोहन माखिजा ने बताया कि नये ब्राइडल कलेक्शन की लॉन्चिंग के समय ग्राहकों ने उसकी एडवांस बुकिंग करायी। ग्राहकों ने उस कलेक्शान को बहुत पसन्द किया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को हर खरीद पर निश्चित उपहार एवं ईनामी कूपन भी दिया जा रहा है। जिसका ड्रा बाद में खोला जायेगा। सोने के बढ़ते भावों को देखते हुए ग्राहक आगामी शादियों के लिये अभी बुकिंग करा रहे है ताकि वाजिब भाव व बाजिब मकिंग चार्ज पर ज्वैलरी मिल सके।

पुष्कर मुनि संयम शताब्दी वर्ष – देवेन्द्र धाम में आज होंगे विवधि आयोजन
उदयपुर। श्री देवेन्द्र मुनि चिकित्सा एवं शोध संस्थान ट्रस्ट द्वारा रविवार को विश्व संत पुष्कर मुनि महाराज के संयम शताब्दी वर्ष के तहत देवेन्द्र धाम में विविध आयोजन होंगे।
ट्रस्ट अध्यक्ष रजनी डांगी ने बताया कि श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि,प्रियदर्शनाश्री की प्रेरणा से दोपहार सवा दो बजे से 3 बजे तक नवकार मंत्र का जाप,5 नवम्बर को आयोजित होने वाले बाल मेेले का 3 बजे पोस्टर विमोचन,स्थानक के उपर बनें नवनिर्मित कमरे का दोपहर तीन बजकर 20 मिनिट पर लोकार्पण, आचार्य देवेन्द्र होम्योपैथिक चिकित्सालय का तीन बजकर 40 मिनिट पर लोकार्पण,श्री देवेन्द्र महिला मंडल संस्थान द्वारा देवेनद्र धाम परिसर में पुष्प जल मंदिर का 4 बजे लोकार्पण किया जायेगा। इन आयेाजन को सफल बनानें के लिये गर्वित सिसोदिया,हिम्मत मेहता,संगीता वर्डिया, अर्पित बड़ाला की टीम लगी हुई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!