गोवर्धनविलास पुलिस ने बरामद की 5 हजार प्रतिबंधित कोडीन सिरप, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

उदयपुर। शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 5 हजार शीशियां जब्त की हैं। इस मामले में कोट—कुराबड़ के मेडिकल स्टोर संचालक प्रकाश पटेल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकाश पटेल की कुराबड़ के जगत गांव में कृष्णा मेडिकल स्टोर है। इसके यहां प्रतिबंधित दवाई के बारे में मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि उक्त आरोपी उदयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर, बलीचा स्थित गति एक्सप्रेस एण्ड सप्लाई चेन प्राईवेट लिमिटेड के मार्फत नशीली दवाई कोडीन मंगाता है। जब आरोपी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया तब औषधी नियंत्रक कुलदीप सिंह तथा नेहा बंसल को मौके पर बुलाया गया तथा इसकी पुष्टि की बरामद दवाई ना केवल प्रतिबंधित है, बल्कि नशीली भी है। उसके यहां बरामद 5000 शीशियां सौ एमएल की थीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में गति एक्सप्रेस एण्ड सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड के मेजर रतन सिंह रावत से पूछताछ की तो पता चला कि यह माल कैस आॅन डिलीवरी से मंगाया गया था। नवरात्रि तथा दशहरा पर अवकाश की वजह से उनके ट्रांसपोर्ट आॅफिस में रखा हुआ था। ट्रांसपोर्ट कंपनी का खरीद या बिक्री में किसी तरह का हाथ नहीं पाया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!