भाजपा मण्डल की बैठक में बूथ मजबूती पर किया मंथन,पवन राणा ने दिए जीत के टिप्स

फतहनगर। बूथ को मजबूती प्रदान करने को लेकर आज भाजपा मण्डल की एक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंथन किया।

इसके लिए मण्डल की संगठनात्मक बैठक माहेश्वरी सदन मे आयोजित की गयी जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा संगठन प्रदेश मंत्री दिल्ली पवन राणा ने शक्ति केंद्र प्रभारियो, संयोजको एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। राणा ने बताया कि बूथ मजबूत होगा तो ही भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी और राजस्थान मे बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग पुरण गाडरी का पार्टी के प्रति उत्साह देख राणा ने उपंरना पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चैहान, जिला महामन्त्री नरेंद्र आसोलिया, दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार,मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा मुकेश खटीक, महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल,मंडल महामंत्री फुलचंद कुमावत, रामचंद्र मेलाना, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दीपक बड़गुर्जर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा,रमेश तेली, प्रकाश देवड़ा, महेंद्र सिंह चैहान,विनोद चावड़ा,रमेश पालीवाल, भंवरलाल सोनी, अशोक तेली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!