उदयपुर 18 अक्टूबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘‘ फ्रेशर पार्टी 2023 ’’ में 25 से अधिक हुई प्रतियोगिताओं में रत्न रेबारी मिस फ्रेशर चुनी गयी जिन्हंे कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. आईजे माथुर ने मिस फ्रेशर का ताज पहना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभांरभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमॉ पर दीप प्रज्जवलित कर हुआ।
समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। छात्राएॅ जब स्टेज पर गायन और डांस पर अपनी प्रस्तुतियॉ दी तो उन्होंने उपस्थित छात्राओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। सर वर पानी भरवा जाउ सा नजर लग जाए , म्हारा छेल कंवर, चुंदड जयपुर से मंगवाई, अखियों से गोली मारू जैसी एक सेे बढकर एक फिल्मी, राजस्थानी, पंजाबी गानों पर शानदार डांस कर उन्होंने समा बांध दिया। रतन रेबारी द्वारा कालबेलिया नृत्य व शिव तांडव कर सभी को मंत्रमूग्ध कर दिया। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड सांग पर भी खूब मस्ती हुई, इस दौरान फैशन के भी कई रंग देखने को मिले। छात्राओं ने इस दौरान बता दिया कि फैशन के मामले में वे भी किसी से कम नहीं है।
प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि महिलाएॅ आज हर क्षेत्र में आगे है, जीवन में अपने आप को किसी से कम नहीं आंके और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेगे जो जीवन में कभी असफल नहीं होंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने साथ सदैव एक डायरी व पेन रखे, दूसरों की गलतियों को नोट करे व अपने जीवन में उसे रिपिट न होने दे। उन्होंने कहा कि संगीत, नृत्य ईश्वर के करीब पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम हैं।
प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजित समारेाह की जानकारी दी। संयोजन डॉ. रेखा कुमावत, डॉ. नीति पालीवाल ने किया।
फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन राजस्थानी, पंजाबी गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियॉ
