कांग्रेस नेता खोडनिया के घर ईडी की कार्रवाई देर रात को हुई खत्म

उदयपुर। पेपर लीक मामले में निलंबित हुए आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से लिंक जुड़ने पर डूंगरपुर के कांग्रेस नेता दिनेश खोडनिया के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुक्रवार को की गई छापा कार्रवाई देर रात को खत्म करने के साथ ही वहां से मिले सबूत लेकर रवाना हुई। ईडी टीम द्वारा खोडनिया से कटारा के संबंध में करीब 10-12 घंटे पूछताछ की गई।
सूत्रों के अनुसार ईडी टीम द्वारा कांग्रेस नेता खोडनिया के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित घर पर शुक्रवार को सुबह छापा कार्रवाई शुरू की गई। टीम जब वहां पहुंची तब खोडनिया घर पर नहीं थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे खोडनिया के अपने घर पहुंचने पर ईडी अधिकारियों द्वारा पेपर लीक मामले में निलंबित आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के आरपीएससी में नियुक्ति के संबंध में सवाल जवाब किए गए। टीम ने करीब 10-12 घंटे खोडनिया से पूछताछ की। ईडी की एक टीम ने खोडनिया के समधी अशोक जैन के यहां भी सर्च कार्रवाई की। खोडनिया के घर पर ईडी की सर्च कार्रवाई देर रात करीब एक बजे खत्म हुई। उसके बाद ईडी टीम सागवाड़ा से रवाना हो गई। फिलहाल ईडी की ओर से छानबीन और पूछताछ के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है। बता दें कांग्रेस नेता दिनेश खोडनिया आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!