मां घाटा वाली माताजी मंदिर में विशाल 42 फिट ऊंचा त्रिशुल स्थापित

उदयपुर। उदयपुर मेवाड़ की सुप्रसिद्ध, प्रातः स्मरणीय मां चामुण्डा (घाटा वाली माताजी) देबारी के मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व पर स्थापित किए गए विशाल त्रिशुल (25 फीट ऊंचा) की ऊंचाई को भव्य रूप देते हुए नवरात्रि पर्व से एक दिन पहले 42 फिट किया गया।

बड़ी क्रेन की सहायता से त्रिशुल को पहाड़ी से उतारकर अतिरिक्त भाग जोड़ा गया जिसमें मातारानी के मंत्र के साथ ही विशाल मां शब्द की मनोहर आकृति जोड़ी गई।
पुर्नस्थापित किए गए विशाल त्रिशुल को देखने भक्तों की भीड़ लग गई। इस अवसर पर समाज की ओर से नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री किशनलाल जी लोहार के द्वारा की गई इस अनुपम भेंट हेतु समाज जन और दर्शनार्थ आए भक्तगणों ने प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।  इस दौरान विभिन्न चौखलो से बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!