राज्य स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

– प्रतियोगिता में 17 वर्ष में 45 जिलों की कुल 712 तथा 19 वर्ष में 41 जिलों की 636 खिलाड़ी छात्राएं ले रही हैं भाग
– उद्घाटन मैच में बीकानेर विजेता रही

फतहनगर। 67 वी राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का आज राजकीय गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय चेतक सर्कल में रंगारंग उद्घाटन हुआ ।

प्रतियोगिता में 17 वर्ष में 45 जिलों के कुल 712 खिलाड़ी छात्र तथा 19 वर्ष में 41 जिलों के 636 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय आशा मांडावत थी। अध्यक्षता मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षक मीरा खर्रा,मनीषा जोशी,माया जाट, शारीरिक शिक्षक वाकपीठ के अध्यक्ष लक्ष्मण दास वैष्णव,हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री भेरूसिंह राठौड़ थे। इस अवसर पर दर्जन सिंह सिसोदिया,भारत भूषण जोशी,नीरज बत्रा, दीपक प्रताप चांवरिया, नयनपुरी गोस्वामी, दिलीप सिंह शक्तावत, पूर्णेन्द्र गोस्वामी, विष्णुकांता शर्मा,अर्जुनसिंह झाला,रंजना मिश्रा,गोविंद खटीक आदि उपस्थित थे। महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड में हुए इस उद्घाटन समारोह में मंच का संचालन पायल कुमावत ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सांचैर बनाम बीकानेर का हुआ जिसमें बीकानेर विजेता रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!