फतहनगर। स्थानीय निवासी एडवोकेट कुंदनसिंह झाला को कांग्रेस के विधिक मानवाधिकार आरटीआई विभाग उदयपुर देहात का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उक्त नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कांग्रेस के विधिक मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पूनिया ने की। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए डोटासरा एवं पूनिया का आभार व्यक्त किया है।