दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में गाँधी तथा षास्त्री जयंती आयोजन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में कक्षा प्रेप के बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में गाँधी जयंती तथा शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया जिसमें  नन्हे मुन्ने छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बालको ने सभा की शुरूआत महात्मा गाँधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम – से की। बच्चों ने महात्मा गाँधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के द्वारा दिए गए सुविचार प्रस्तुत किए। इसी क्रम में नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा कविता पाठ भी किया गया। बालकों ने गाँधी जी के तीन बंदरों की सीख बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो‘ को बड़े सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मान् संजय नरवरिया ने गाँधी जी तथा शास्त्री जी की तस्वीर पर माला अर्पण की तथा जीवन में सदैव उनके आदर्शों को अपनाने की सीख दी। प्रार्थना सभा का समापन वैष्णव जन तो तेने कहिए – भजन से हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!