गाँधी एवं शास्त्री जयंती मनाई

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में गाँधी एवं शास्त्री जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई। समारोह की मुख्य अतिथि कमिश्नर देवस्थान विभाग आई. ए. एस. प्रज्ञा केवलरमानी थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या शुभा जोस ने आगंतुकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में गाँधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन दर्शन, कार्यों की वर्तमान एवं भविष्य में प्रासंगिकता पर बल दिया। उन्होंने भावी नागरिकों से विश्व शांति,, सद्भाव और आत्मोन्नति के लिए उनके अनुसरण का आह्वान किया। समूह गीत एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा महापुरुषों को नमन किया। अकादमिक समन्वयक आशीष अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उप प्रधानाचार्य प्रभारी अनिल गोस्वामी ने बताया कि रविवार 1 अक्टूबर को विद्यार्थियों ने प्रातः 10 से 11 बजे तक एक तारीख एक घंटा में स्वैच्छिक श्रमदान करके अभियान स्वच्छता ही सेवा में भी अपना योगदान दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!