इंडियन बैंक ने शुरू किया “इंड जीएसटी एडवांटेज”, तत्काल होगा एमएसएमई ऋण ऑफर

आम व्यापारियों के लिए सेमिनार आज, 5 से 25 लाख रुपए तक मिलेगा ऋण
उदयपुर। इंडियन बैंक ने अपने कारोबार को डिजिटल माध्यम से संचालित करने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट वेव” की शुरुआत की है। डिजिटल कार्यक्रम अंतर्गत बैंक “इंड जीएसटी एडवांटेज” लॉन्च किया है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जिससे जीएसटी पंजीकरण वाले मौजूदा ग्राहकों को सम्पूर्ण डिजिटल माध्यम से तत्काल एमएसएमई ऋण ऑफर होगा। यह ऋण राशि 5 से 25 लाख रुपए तक होगी।’
इसी को लेकर व्यापारियों को इस कार्यक्रम से अवगत करवाने के लिए इंडियन बैंक का एक सेमिनार 25 सितंबर को शोभागपुरा 100 फीट रोड, अशोका पैलेस ग्रीन में  4 बजे शाम को होने जा रहा है। जिसमें सुमन कुमार (इंडियन बैंक, मंडल प्रमुख उदयपुर) सतीश कुमार (एम .ए.पी.सी प्रमुख उदयपुर) एवं दीपक शर्मा (आर.ए.पी.सी प्रमुख उदयपुर) व्यापारियों को इस कार्यक्रम के बारे में बताएंगे।’
कौन कर सकता है आवेदन-इस कार्यक्रम में ग्राहक ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और संपूर्ण प्रोसेस, मूल्यांकन, दस्तावेज़ीकरण, मंजूरी और संवितरण डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग,इन्टरनेट बैंकिंग,इंडियन बैंक वेबसाइट’ में से किसी डिजिटल माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।’

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!