सीएस दिल्ली, हरियाणा, आरएसबी अहमदाबाद व आरएसबी जयपुर सेमीफाइनल में
देर शाम हुई सांस्कृतिक संध्या
उदयपुर, 24 सितम्बर। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में खेलगांव में चल रही अखिल भारतीय सिविल सेवा लोन टेनिस प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर है। रविवार को हुए लीग मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल मैचों में खिलाड़ियों ने जमकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सीएस दिल्ली, हरियाणा, आरएसबी अहमदाबाद व आरएसबी जयपुर ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस बीच रविवार रात को आयोजन स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या भी हुई।
मुख्य निर्णायक पी सर्वानंद ने बताया कि रविवार को हुए लीग मुकाबलों में सीएस दिल्ली ने दिल्ली को, ओडिशा ने केरला, हरियाणा ने छत्तीसगढ़, आरएसबी इंदौर ने आरएसबी रायपुर, आरएसबी बैंगलुरू ने राजस्थान, आरएसबी अहमदाबाद ने गुजरात, आंध्रप्रदेश ने मुंबई तथा आरएसबी जयपुर ने उत्तरप्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मैचों में सीएस दिल्ली ने केरला, हरियाणा ने आरएसबी इंदौर, आएसबी अहमदाबाद ने आरएसबी बैंगलुरू तथा आरएसबी जयपुर ने आंध्रप्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने बांधा समां
प्रतियोगिता के दौरान खेलगांव में रविवार देर शाम अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन शैलेष सुराणा, अतिरिक्त जनजाति आयुक्त प्रभा गौतम, गिर्वा एसडीएम प्रतिभा सिंह तथा जिला रसद अधिकारी नीलम लखारा के आतिथ्य में सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें पश्चित क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने विभिन्न लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। देश भर से आए खिलाड़ियों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस दौरान कलक्टेªट कार्यालय के खेल प्रकोष्ठ प्रभारी सुरेंद्रसिंह चुण्डावत, मयंक माहेश्वरी आदि भी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय सिविल सेवा लोन टेनिस प्रतियोगिता
