कम्पनी सुप्रीमो की दीर्घायु के लिए जवानों ने किया रक्तदान

मॉडर्न सिक्योरिटी ग्रुप के सीएमडी के जन्मदिन पर हुआ 12 यूनिट रक्तदान

उदयपुर। अपनी कम्पनी के सुप्रीमो को ईश्वर दीर्घायु दे, हमेशा स्वस्थ्य और मस्त बनाए रखे, इन्ही शुभकामनाओं व शुभेच्छाओं के साथ उदयपुर में निजी क्षेत्र की कम्पनी के जवानों ने शनिवार को यहां एमबी अस्पताल में रक्तदान किया। मानव सुरक्षा के साथ रक्त के जरूरतमंद आम व्यक्ति को जीवनदान मिले, इस संकल्प को लेकर जवानों ने उत्साह दिखाते हुए अपने शरीर के मौजूदा खून का कुछ हिस्सा दान किया। करीब 12 जवानों ने रक्तदान किया। जिनमे अधिकांश जवान पहले भी कई बार जरूरतमंद को तत्काल खून उपलब्ध करवा चुके हैं। शनिवार को अलसुबह एमबी अस्पताल की ब्लड यूनिट में डार्क ब्ल्यू वर्दीधारी गार्ड रक्तवीर बनकर यहां एकत्र हुए। मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की उदयपुर शाखा की ओर से महाराणा भूपाल चिकित्सालय आज रक्तदान शिविर आयोजित था।

शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि एमएसएफ के चेयरमैन जीपी सिंह के जन्मदिन पर 12 यूनिट रक्तदान किया गया।  एचआर मनोज माली ने बताया कि शिविर में शामिल हुए सभी सुरक्षा कर्मियों ने स्वैच्छिक  रक्तदान किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह ने कहा कि आम और स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति और नए रक्त बनने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं ने आज 16वीं बार रक्तदान किया है।  शिविर में आए उत्साही सुरक्षाकर्मियों ने कहना थाकि रक्तदान के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि आज हमने कुछ अच्छा व नेक कार्य किया है। हमारे रक्तदान से किसी की जिंदगी सुधरेगी और किसी को नया जीवनदान मिलेगा। ऐसे अवसर को हम कभी नहीं गंवा सकते।  आगे भी जरूरत होगी तो हम सब तैयार हैं। रक्तवीरों में मनोज माली ने चौथी बार, दिनेश शर्मा व भावेश शर्मा ने सातवी बार,  ललित पुजारी ने छठी, संजय चक्रवर्ती ने 15 वी व गोपाल कीर ने आठवीं बार रक्तदान किया।  भरत सिंह पहली बार, अशोक हरिजन चौथी, जितेंद्र सिंह दूसरी और प्रकाश डांगी प्रथम बार राहुल कुमार ने दूसरी बार रक्तदान किया। जवानों ने कम्पनी के सीएमडी सर की लंबी उम्र की कामनाए की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!