कुख्यात तस्कर राणा और विष्णु की 13 करोड़ की प्रोपर्टी फ्रीज

उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़, पाली और मध्यप्रदेश में हुई कार्रवाई
उदयपुर। राजस्थान के विभिन्न जिलों में फैले मादक पदार्थों के तस्करों के रैकेट को ध्वस्त करने के लिए प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दियाहै। पुलिस ने कुख्यात तस्कर कमल राणात था विष्णुदास बैरागी की 13 करोड़ रुपए की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। वहां पुलिस ने बोर्ड लगा दिए हैं, ताकि इन संपत्तियों की खरीद और बेचान नहीं किया जा सके।
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तस्कर विष्णु दास बैरागी और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन कारों के अलावा अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। वहीं जिले के पीपलखूंट में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर बना एक बहु मंजिला परिसर के अलावा वीरावली गांव में एक करोड़ की कृषि भूमि को भी फ्रीज कर दिया गया। इस जमीन पर उसने फार्म हाउस विकसित किया हुआ था।
साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि तस्कर कमल राणा की दस करोड़ रुपए की जमीन को भी फ्रीज किया है, जो मध्यप्रदेश के जीरन, बाली तथा पाली जिले में है।
मुम्बई से पकड़ा गया था तस्कर कमल राणा 
मामले के जांच अधिकारी दीपक बंजारा बताते हैं कि हाल में तस्कर कमल राणा को महाराष्ट्र के शिरड़ी से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे प्रतापगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि तस्कर कमल राणा ने मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए की गई काली कमाई को अपने सहयोगियों के माध्यम कई स्थानों पर निवेश कर रखा था। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के काले कारोबार के जरिए कमाई गई संपत्ति को फ्रीज करने से तस्करों की कमर तोड़ी जा सकेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!