फोर्टी उदयपुर डिवीजन ने किया संसद भवन का दौरा,लोकसभा अध्यक्ष को दिया उदयपुर आने का निमंत्रण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। फोर्टी उदयपुर चैप्टर की कार्यकारिणी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निमंत्रण पर संसद भवन का दौरा किया।
फोर्टी उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष मनीष भानावत ने बताया कि सचिव चर्चिल जैन, कोषाध्यक्ष आंनद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष निशांत शर्मा, निर्मल शर्मा, धीरेन्द्र सचान, मुकेश सुथार, इंदर कुमार, अरुण कुमार एवम् फोर्टी ब्रांचेस चेयरमैन प्रवीण सुथार आदि का एक दल उदयपुर से दिल्ली पहुंचा। संसद की जानकारी लेने के बाद दल ने राष्ट्रपति भवन, उद्योग भवन एवम् प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी दौरा किया और वंहा की जानकारी प्राप्त की। अंत में सचिव चर्चिल जैन ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार ज्ञापित किया एवम् उदयपुर आने का निमंत्रण दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!