उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट के पुूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी एवं प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत के नेतृत्व में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सर्किट हाउस में नव रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की प्रथम डायरेक्ट्री नवोदय प्रदान की।
इस अवसर पर राज्यपाल कटारिया ने वहंा उपस्थित सभी रोटरी सदस्यों से परिचय किया एवं सेवा कार्यो में तेजी ला कर अंतिम छोर तक जरूरतमंदो तक पहुचनें का आव्हान किया। प्रानतपाल डॉ. कुणावत ने रोटरी द्वारा प्रान्त में किये जा रहे सेवा कार्यो से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रान्त के महासचिव दीपक सुखाड़िया,सुषमा कुमावत,मुकेश माधवानी सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट डायरेक्ट्री नवोदय राज्यपाल कटारिया को भेंट
