श्री महावीर मित्र मंडल, ( महिला प्रकोष्ठ) से.नं. 3 उदयपुर की केशरिया जी तीर्थ यात्रा सम्प्पन

उदयपुर। महिला प्रकोष्ठ की अपने 51 सदस्यों की तीर्थ यात्रा सेक्टर 3 से प्रारंभ हुई जो प्रातः की पुजा काया जैन मन्दिर एवं नवकारसि करते हुए केशरिया जी पहुंची जहां पर केशरिया जी एवं गज मन्दिर में दर्शन एवं पुजा अर्चना कर सायं वहा से रवना हुए, सायं का नास्ता गोर्धनसागर पर रखा गया। प्रकोष्ठ प्रमुख श्री मती सुशिला पोरवाल एवं श्रीमती भगवती मेहता ने सभी व्यवस्था की बागडोर सम्भालते हुए 51 सदस्यों की इस यात्रा का सफल आयोजन किया। सभी ने धर्म आराधना के साथ सकूशल यात्रा समपन्न की। इस यात्रा की व्यवस्था में संरक्षक श्री जीवन सिंह मेहता एवं अध्यक्ष श्री आनंदी जैन ने पुर्ण सहयोग प्रदान किया।

महिला प्रकोष्ठ की मासिक समिति जो प्रत्येक माह की 15 तारीख को श्री महावीर मित्र मंडल के कार्यालय में दिन में सम्पन्न होती है वो पुनः माह सितम्बर से नया राऊन्ड प्रारंभ हो रहा है, जो भी मित्र मंडल के सदस्य परिवार से महिला सदस्य बनना चाहे वो श्रीमती भगवती मेहता या श्रीमती सुशिला पोरवाल से सम्पर्क कर सदस्य बन सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!