उदयपुर में फिल्मसिटी के सपनों को मिले उड़ानःमुकेश माधवानी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान को आगामी 2030 तक देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर के आनंद भवन में प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग राजस्थान गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में ट्यूरिज्म स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार विमर्श कार्यक्रम हुआ, जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना के लिए विगत कई वर्षों से संघर्षरत मुकेश माधवानी ( राजस्थान लाइन प्रोडूसर ) ने कहा कि अब समय है कि उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना होनी चाहिए और मेवाड़ की इस मांग को अब पंखे लगने चाहिए।

उदयपुर शहर यहां पर फिल्मसिटी के हर मापदंड को पूरा करता है, ऐसे में उदयपुर शहर को यह सौगात मिलनी चाहिए।
सिनेमा जगत से जुड़े मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर में हर साल 100 से ज्यादा फिल्मों, एल्बम्स, एड आदि की शूटिंग होती है, जिसके लिए विश्वभर से फिल्म मेकर्स उदयपुर आते हैं, ऐसे में यहां पर फिल्मसिटी बनाई जानी चाहिए।
मुकेश माधवानी ने कहा कि अगर उदयपुर में फिल्मसिटी बनती है तो यहां पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनुमानित  एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, शहर में फिल्म पर्यटन को लेकर नई राह खुलेंगी, स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे और यहां की प्रतिभाओं को आगे आने का मोका मिलेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!