प्रावि कात्याफला में देवी सेवा संस्थान ने छात्र छात्राओं को शैक्षिक सामग्री भेट की

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गिरवा उपखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कात्याफला पीईईओ अलसीगढ में देवी सेवा संस्थान,उदयपुर द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को शैक्षिक मदद पहुंचाते हुए पेन,पेंसिल,रबड़,शार्पनर,नोटबुक्स इत्यादि भेट कर नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया,साथ ही समस्त 100 छात्र छात्राओं को रोज विद्यालय आने और समय से अपनी पढ़ाई पूरी करने,पर्यावरण संरक्षण,जनहित,स्वच्छता आदि की जानकारी देते हुए शिक्षा का उनके जीवन में क्या महत्व हे इसकी जानकारी दी गई,संस्था की निदेशक महिमा कोठारी  का एस एम सी अध्यक्ष पूजा मीणा द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया,वितरण कार्यक्रम में भामाशाह परिवार से हर्षल कोठारी,आर्यन कोठारी,अध्यापिका गुंजन पुरोहित सहित मंजूबाई,सोवनी बाई,खेमली बाई,वेसु बाई,रेखा बाई,उषा मीणा,रमेश,शंकर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे,अध्यापिका मीनल पुरबिया द्वारा देवी सेवा संस्था का आभार व्यक्त किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!